Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर RNTU की एनसीसी नौसैनिक इकाई द्वारा विशेष योग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर RNTU की एनसीसी नौसैनिक इकाई द्वारा विशेष योग सत्र का आयोजन

0
25

भोपाल : 24 जून/ रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल की एनसीसी नौसैनिक इकाई ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया। यह सत्र भारतीय नौसेना के सहयोग से नवल सेलिंग नोड, खनू गांव, अपर लेक, भोपाल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्राकृतिक जलाशय के समीप आयोजित इस योग सत्र का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल ने किया। योग सत्र में 15 एनसीसी कैडेट्स एवं 15 नौसेना स्टाफ ने भाग लिया। शांत वातावरण में योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों ने शारीरिक और मानसिक संतुलन का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर चीफ पेटी ऑफिसर श्री विपिन मिश्रा एवं एनसीसी प्रशिक्षक श्री दुर्गा वर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन के संचालन एवं कैडेट्स के मार्गदर्शन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना तथा एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया।

योग दिवस पर इस आयोजन ने न केवल NCC कैडेट्स में शारीरिक फिटनेस और मानसिक एकाग्रता को बढ़ावा दिया, बल्कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूत किया।