Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने की खबर निकली झूठी

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने की खबर निकली झूठी

0
146

अयोध्या, 23 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर फेक वीडियो व तस्वीरें वायरल होने की घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। अब अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम की चारदीवारी गिरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की तहकीकात करने पर इसमें कोई सच्चाई सामने नहीं आई। वीडियो फेक निकला।

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक दीवार गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि बारिश के चलते अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम की दीवार ढह गई। इस दीवार को 240 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए रेलवे स्टेशन का हिस्सा बताया जा रहा है। लगभग छह माह पहले इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेेेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि अयोध्या की यात्रा के दौरान क्या उन्हें यह भ्रष्टाचार नहीं दिखाई पड़ा।

लेकिन मामले की तहकीकात करने पर वीडियो में किया गया दावा झूूठा साबित हुआ। वीडिया में जिस दीवार को दिखाया गया है, वो अयोध्या के पुराने रेलवे स्टेशन की है। किसी शख्स द्वारा अपनी निजी जमीन पर की जा रही खुदाई और जल जमाव के कारण दीवार गिर पड़ी है। इस प्रकार वीडियाेे में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की चारदीवारी गिरने का दावा गलत साबित हुआ।