Wednesday, July 29, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति अयोध्या में रामपथ धंसने के मामले में तीन पर गिरी गाज

अयोध्या में रामपथ धंसने के मामले में तीन पर गिरी गाज

0
180

लखनऊ, 28 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के नवनिर्मित रामपथ पर प्री मानसून बारिश के दौरान सड़क धंसने के मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल सहित तीन को निलंबित कर दिया गया है।

अयोध्या में पहली बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण शासन-प्रशासन को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा है। इसे देखते हुए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल, सहायक अभियंता अनुज देसवाल और अवर अभियंता प्रभात पांडेय काे निलंबित कर दिया।

अयोध्या में प्री-मानसून की बारिश के चलते रामपथ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। अधिकारियों की तरफ से दबी जुबान में इसके लिए मौसम को दोषी बताया गया । उनका कहना था कि अयोध्या में दो दिन तक हुई तेज बारिश के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।

सोशल मीडिया ने कलई खोल दी और गड्ढों की तस्वीरें लखनऊ से लेकर दिल्ली तक वायरल हो गईं। रामपथ के धंसने की वजह सामने आ गई है। इस मार्ग के बनने के दौरान इसके कुछ हिस्सों में बहुत तेजी से काम किया गया। ऐसे में खुदाई के बाद मिट्टी की परतों के दबने की प्राकृतिक प्रक्रिया के लिए बहुत कम समय मिला। इसके चलते भारी बारिश होने के कारण सड़क धंस गई। फिलहाल जल निगम ने सभी गड्ढों को भरवा दिया है। लोक निर्माण विभाग के सहयोग से मार्ग पर बने सीवर चैंबरों की निगरानी की जा रही है।

— आईएएनएस

विकेटी/सीबीटी