Monday, August 24, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आरएनटीयू के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, द वीक एजुकेशन कॉन्क्लेव में...

आरएनटीयू के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, द वीक एजुकेशन कॉन्क्लेव में विश्वविद्यालय को किया गया सम्मानित

0
25

भोपाल : 2 जुलाई/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित समाचार पत्रिका ‘द वीक’ द्वारा आयोजित एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में विश्वविद्यालय को पश्चिम क्षेत्र (West Zone) की नॉन-गवर्नमेंट (प्राइवेट एवं डीम्ड) मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज श्रेणी में चौथा स्थान मिला है। वहीं मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने ग्रहण किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पश्चिम क्षेत्र की नॉन-गवर्नमेंट मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ में चौथा स्थान मिलना हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे विश्वविद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शोध और रोजगारोन्मुखी कौशल उपलब्ध कराए जाएं। यह उपलब्धि हमें भविष्य में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी। हम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के प्रति निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने का काम कर रहा है। आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, शोध संस्कृति और विद्यार्थियों में कौशल विकास को निरंतर मजबूत कर रहा है। आने वाले समय में अत्याधुनिक शिक्षण व्यवस्था और अनुसंधान को और मजबूत करने का लक्ष्य है। हम विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

इस उपलब्धि से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सम्मान पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी ने भरोसा जताया किया कि आरएनटीयू आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।