Friday, July 10, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एसजीएसयू एवं स्कोप पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र...

एसजीएसयू एवं स्कोप पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

0
27

भोपाल : 28 जनवरी/ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी तथा स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्कोप परिसर में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. सितेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत विश्वविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समूह गीत, समूह नृत्य, एकल गीत एवं एकल नृत्य जैसी प्रस्तुतियों ने देशभक्ति, एकता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संदेश दिया। विद्यार्थियों की ऊर्जावान और प्रभावशाली प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

एसजीएसयू के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस के महत्व से जुड़े मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है, जो युवाओं को सक्षम, जिम्मेदार और राष्ट्र के विकास में सहभागी बनाती है।

एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में संविधान में निहित मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रबंधन, अतिथिगण, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) डॉ. विनोद शर्मा, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी सहित विश्वविद्यालय एवं विद्यालय के शिक्षक गण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह आयोजन विद्यार्थियों एवं स्टाफ में देशभक्ति और एकता की भावना को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।