Friday, July 10, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट महिला वर्ग में आरएनटीयू...

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट महिला वर्ग में आरएनटीयू ने अंतिम 4 में जगह बनाई

0
91

भोपाल : 11 नवंबर/ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट महिला वर्ग में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की टीम आज अपना मैच जीतकर टॉप 4 में जगह बना ली है। आज आरएनटीयू का मुकाबला विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से हुआ। आरएनटीयू ने विक्रम विश्वविद्यालय को 8-0 के बड़े अंतर से हराया। आरएनटीयू से

हुदा खान, साक्षी, सोनिया, ह्रितिका, खुशी, भूमिक्क्षा, दीक्षा और करमनप्रीत ने 1-1 गोल दाग टीम को बड़े अंतर से जीत दिलाई।

यह टूर्नामेंट सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में दिनांक 8 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय से बतौर मैनेजर स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार और कोच सुश्री अकांक्षा की अगुवाई में टीम खिताबी मुकाबले में दावेदारी पेश कर रहे हैं।

टीम में यशिका भदोरिया बीकॉम प्रथम वर्ष, अंकिता कुशवाहा बीपीएड द्वितीय वर्ष, निशी यादव बीपीईएस द्वितीय वर्ष, योगिता वर्मा बीपीईएस द्वितीय वर्ष, दीक्षा भार्गव बीपीईएस प्रथम वर्ष, खुशी कटारिया बीए प्रथम वर्ष, पलक गुप्ता बीपीईएस प्रथम वर्ष, लवदीप कौर गिल एमकाॅम प्रथम वर्ष, रितन्या साहू बीकाॅम प्रथम वर्ष, अश्रिता ठाकुर बीपीएड प्रथम वर्ष, परसदीप कौर बीपीएड द्वितीय वर्ष, ह्रितिका सिंह बीपीईएस द्वितीय वर्ष, भूमिक्क्षा साहू बीपीईएस द्वितीय वर्ष, सोनिया कुमरे बीए प्रथम वर्ष, प्रेरणा घोसले बीपीएड द्वितीय वर्ष, साक्षी जैन बीए द्वितीय वर्ष, करमनप्रीत कौर बीए प्रथम वर्ष, हुदा खान बीपीईएस प्रथम वर्ष।

खिलाड़ियों की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलसचिव डॉ विजय सिंह और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।