Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

0
130

जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस) गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 24वें मैच में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला लिया है।गिल ने कहा कि मिलर और साहा दोनों अभी रिकवर ही कर रहे हैं, बीआर शरत की जगह अभिनव मनोहर को टीम में लाया गया है और वेड केन विलियमसन की जगह पर आए हैं। गिल ने कहा कि वो बल्लेबाज़ी करते समय कप्तानी के बारे में नहीं सोचते, वह दोनों भूमिकाओं को अलग अलग तरह से देखते हैं।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। संजू आज पचासवें आईपीएल मैच में कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने सपोर्ट करने के लिए संगकारा और कोचिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ़ प्रक्रिया पर ध्यान देते हैं। संजू प्लेइंग इलेवन को लेकर कन्फ्यूज हो गए।

टीमें : राजस्थान : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, आवेश ख़ान

गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा