Tuesday, July 21, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीनी नेताओं ने नया साल मनाने वाले परंपरागत ऑपेरा गाला में भाग...

चीनी नेताओं ने नया साल मनाने वाले परंपरागत ऑपेरा गाला में भाग लिया

0
79

बीजिंग, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2025 नए साल का परंपरागत ऑपेरा गाला सोमवार की रात पेइचिंग के नेशलन सेंटर फॉर द परफॉमिंग आर्ट्स में आयोजित हुआ। शी चिनफिंग समेत चीनी नेताओं ने राजधानी के विभिन्न जगतों के लोगों के साथ प्रदर्शन देखा और नए साल की खुशियां मनाईं।

प्रदर्शन से पहले राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य नेताओं ने स्थल पर मौजूद ऑपेरा जगत के कलाकारों से हाथ मिलाए और एक-दूसरे का अभिवादन किया।

गाला में कई क्लासिकल ऑपेरा के चुनिंदा भागों का प्रदर्शन किया गया, जिससे श्रेष्ठ परंपरागत कला का आकर्षण दर्शाया गया। इसके साथ प्राचीन ऑपेरा से आधुनिक जीवन को प्रतिबिंबित करने वाले कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को दर्शकों की वाहवाही और जोशपूर्ण तालियां मिलीं। गाला में विभिन्न किस्मों के परंपरागत ऑपेरा और क्लासिकल ऑपेरा तथा नई रचनाओं के मिश्रण से चीनी ऑपेरा जगत के जीवंत दृश्य दिखाए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)