Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने बाढ़ और सुखाड़ जैसी आपदा की रोकथाम की योजना बनाई

चीन ने बाढ़ और सुखाड़ जैसी आपदा की रोकथाम की योजना बनाई

0
97

बीजिंग, 29 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी जल संसाधन मंत्रालय ने इस वर्ष बाढ़ और सूखे की स्थिति का विश्लेषण और मूल्यांकन किया और संबंधित आपदा की रोकथाम से जुड़े कार्य की योजना बनाई। जल संसाधन मंत्रालय ने जल सुरक्षा की गारंटी करने के लिए सभी तैयारी करने का अनुरोध भी किया।

जल संसाधन मंत्रालय ने कहा कि आपदा के बाद जल संरक्षण सुविधाओं की मरम्मत और पुनर्निर्माण के दौरान जलाशय बांध और स्पिलवे जैसे मुख्य जगहों पर छिपे हुए जोखिमों की जांच करने की जरूरत है, ताकि, यह सुनिश्चित हो सके कि बाढ़ से पहले सुधार के सभी काम पूरे हों।

इसके साथ वर्षा की निगरानी और पूर्वानुमान के लिए जोखिम विश्लेषण, वैज्ञानिक पूर्वानुमान, पूर्व चेतावनी और वास्तविक समय प्रतिक्रिया की व्यवस्था में सुधार करना होगा। बाढ़ नियंत्रण इंजीनियरिंग प्रणाली की वैज्ञानिक और सटीक योजना बनायी जाएगी।

वहीं, जलाशय और निर्मित हो रही परियोजनाओं की बाढ़ की रोकथाम में जिम्मेदारी निभाने के साथ बाढ़ रोकथाम योजना में सुधार करते हुए जलाशय क्षमता का प्रबंधन मजबूत किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)