Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ब्रिक्स देशों के साथ काम करना जारी रखने को तैयार

चीन ब्रिक्स देशों के साथ काम करना जारी रखने को तैयार

0
29

बीजिंग, 25 जून (आईएएनएस)। हाल ही में, ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने ईरान पर हुए सैन्य हमले के बाद मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति के बढ़ने पर ब्रिक्स देशों की ओर से संयुक्त वक्तव्य जारी किया।

इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने बुधवार को कहा कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के जवाब में, ब्रिक्स देशों ने युद्धविराम, संवाद और परामर्श का आह्वान करते हुए एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया और मध्य पूर्व में स्थिति को शांत करने में रचनात्मक भूमिका निभाई।

क्वो च्याखुन ने कहा कि ब्रिक्स देश विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने में एक प्रगतिशील शक्ति हैं।

उन्होंने कहा: “चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले साल ब्रिक्स कज़ान शिखर सम्मेलन में कहा था कि हमें एक ‘शांतिपूर्ण ब्रिक्स’ का निर्माण करना चाहिए और आम सुरक्षा का रक्षक बनना चाहिए। चीन मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों को जारी रखने के लिए ब्रिक्स देशों के साथ काम करने के लिए तैयार है।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)