Tuesday, July 21, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन-मध्य एशियाई देशों के शासन पर संगोष्ठी आयोजित

चीन-मध्य एशियाई देशों के शासन पर संगोष्ठी आयोजित

0
51

बीजिंग, 31 मई (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 2025 चीन-मध्य एशियाई देशों के शासन पर संगोष्ठी और मानविकी आदान-प्रदान संवाद आयोजित हुआ। चीन और मध्य एशियाई देशों के 260 से अधिक प्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में भाग लिया और “आधुनिकीकरण और क्षेत्रीय सहयोग : आम समृद्धि का मार्ग” विषय पर गहन चर्चा की।

संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों का मानना है कि चीन चीनी शैली के आधुनिकीकरण के साथ चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को व्यापक रूप से बढ़ावा दे रहा है और मध्य एशियाई देश भी अपनी विशेषताओं के साथ विकास और पुनरुद्धार के रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। चीन और मध्य एशियाई देश आधुनिकीकरण के रास्ते पर सहयात्री और अच्छे साझेदार हैं।

उनका कहना है कि चीन और मध्य एशियाई देशों को संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” पहल के निर्माण में सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहिए, अपनी-अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ पर चलने में एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए, अधिक निष्पक्ष और उचित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मानविकी आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहिए।

इसके अलावा, संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों ने यह भी कहा कि इस आयोजन ने चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच राज्य शासन में अनुभव के आदान-प्रदान को और मजबूत किया और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने तथा अधिक घनिष्ठ साझा भविष्य वाले चीन-मध्य एशिया समुदाय का निर्माण करने में नई प्रेरक शक्ति का संचार किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)