Tuesday, July 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चौथा चीन-अफ्रीका आर्थिक व व्यापारिक मेला छांगशा में आयोजित

चौथा चीन-अफ्रीका आर्थिक व व्यापारिक मेला छांगशा में आयोजित

0
76

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। चौथा चीन-अफ्रीका आर्थिक व व्यापारिक मेला 12 जून को दक्षिण चीन के छांगशा शहर में आयोजित हुआ। चीनी विदेश मंत्री वांग यी, युगांडा के प्रधानमंत्री रोबिनाह नब्बंजा, लाइबेरियन उप राष्ट्रपति यिर्मयाह केपन कॉंग और केन्याई विदेश मंत्री अब्दिसलम आब्दी अली ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

वांग यी ने कहा कि आधुनिकीकरण पूरा करना चीन और अफ्रीका की 280 करोड़ से अधिक जनता का समान सपना है और चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय का अहम विषय भी है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में कैसा भी बदलाव आए, चीन हमेशा अफ्रीका के साथ खड़ा रहेगा और अफ्रीकी आधुनिकीकरण के लिए मजबूत समर्थन देगा।

वांग यी ने चार सूत्री सुझाव पेश किए, जिनमें चीन और अफ्रीकी देशों के बीच राष्ट्र-शासन पर आदान-प्रदान करना, चीन और अफ्रीकी देशों की विकास रणनीति के जुड़ाव को बढ़ाना, अफ्रीका के प्रति खुलेपन का विस्तार करना और अफ्रीका के प्रति व्यावहारिक सहयोग गहराना शामिल हैं।

अफ्रीकी देशों के नेताओं ने कहा कि इस मेले को अफ्रीकी देशों की गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली। उम्मीद है कि दोनों पक्ष चौतरफा सहयोग का विस्तार करेंगे।

इस मेले में करीब 4,700 चीनी व अफ्रीकी उद्यमों ने भाग लिया और प्रारंभिक तौर पर संपन्न सहयोगी परियोजनाओं की कुल धनराशि 11 अरब अमेरिकी डॉलर थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)