Wednesday, August 12, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल जियोरेडिकल ने जीता भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का क्रिकेट टूर्नामेंट

जियोरेडिकल ने जीता भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का क्रिकेट टूर्नामेंट

0
182

भोपाल : 29 मई/ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भोपाल की मनोरंजन समिति द्वारा  क्रिकेट टूर्नामेंट अंकुर खेल मैदान भोपाल में आयोजित किया गया जिसमे मनोरंजन समिति के अध्यक्ष शूभ्रसूचि सरकार एवं उपाध्यक्ष एच एस वानखेड़े द्वारा उद्घाटन किया गया.

जियोरेडिकल, जियोथंडर, जियोस्ट्राइकर,और जियोमोनेस्टर  4 टीमों ने हिस्सा लिया एवम  जिसमे फाइनल में जियोरेडिकल और जियोस्ट्राइकर ने मैच खेला।

जियोरेडिकल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और ज्योस्ट्राइकर को 12 ओवर में 89 रन पर रोक लिया और जवाबी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का लक्ष्य मात्र 10.1 ओवर में हासिल किया और मैच जीतकर ट्रॉफी अपने टीम के नाम की.

जियोरेडिकल के कप्तान विवेक पटेल ने बताया की हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने  बड़े हर्ष और उत्साह से मैच खेला और जीत का श्रेय मेंटर कोच रहे श्री राधेश्याम ,गुलाब राव मकोड़े ,राजेश शर्मा एवम श्री मति नशीता यादव के मार्गदर्शन में सफल हुआ।