Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति जेपी नड्डा आज गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भरेंगे पर्चा

जेपी नड्डा आज गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भरेंगे पर्चा

0
81

नई दिल्ली,15 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन का अपना पर्चा भरेंगे।

बताया जा रहा है कि नड्डा आज दोपहर 12:05 बजे के लगभग गुजरात विधानसभा में राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्तमान में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें गुजरात से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि, देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है और आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।