Friday, June 12, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल दिल्ली प्रीमियर लीग: दिल्ली एफसी की बड़ी जीत

दिल्ली प्रीमियर लीग: दिल्ली एफसी की बड़ी जीत

0
31

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। डीएसए प्रीमियर लीग में आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए एक तरफ़ा मुकाबले में दिल्ली एफसी ने ग्वामसर गायरी की शानदार हैट्रिक की मदद से हिंदुस्तान फुटबाल क्लब को 5-1 से पीट कर पूरे अंक अर्जित किए l धनजीत अशांगबम औऱ सेमसन केशिंग ने एक-एक गोल किया l पराजित टीम का इकलौता गोल होकिप ने किया l

इस जीत क़े साथ दिल्ली एफसी ने 15 मैचों में 32 अंक जुटा लिए हैं, जबकि हिंदुस्तान क़े 16 मैचों में 16 अंक हैं l

हालांकि दिल्ली एफसी ने शुरूआती मिनट से ही खेल पर पकड़ बना ली लेकिन पहले हाफ में मात्र एक गोल की बढ़त ले पाई l धनजीत ने आगे बढ़ आए गोल कीपर देबनाथ क़े ऊपर से अपनी टीम का खाता खोला l दूसरे हाफ में देबनाथ को चोटिल होने क़े कारण मैदान छोड़ना पड़ा l

थैंगमीन लेन, जगत सिंह, कुकी क़े बेहतरीन तालमेल का फायदा उठाते हुए गयारी ने दर्शनीय हैट्रिक जमा कर हिन्दुस्तान की वापसी को पूरी तरह रोक दिया l

शुक्रवार, 7 फरवरी को ढाई बजे खेले जाने वाले मैच में तरुणसंघा को वाटिका से खेलना है l