Thursday, July 2, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पवन सिंह अपने विचारधारा पर व मैं पार्टी के झंडे व उसकी...

पवन सिंह अपने विचारधारा पर व मैं पार्टी के झंडे व उसकी विचारधारा पर चुनाव लड़ रहा हूं : प्रिंस सिंह

0
122

रोहतास(बिहार) 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता पवन सिंह अपने विचारधारा पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मैं पार्टी के झंडे और उसकी विचारधारा पर चुनाव लड़ रहा हूं। येे बातें राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के काराकाट प्रत्याशी प्रिंस सिंह ने काराकाट में जनसंपर्क के दाैैरान कही। ।

इसके पहले काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पहुंचने पर आरजेपी प्रत्याशी प्रिंस सिंह का भव्य स्वागत किया गया। प्रिंस ने बताया कि वह काराकाट लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी के नाते जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में इलाके में जनता ने उनका स्वागत किया और समर्थन का वादा किया।

उन्होंने कहा कि अभिनेता पवन सिंह अपने विचारधारा पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मैं पार्टी के झंडे और उसकी विचारधारा पर चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच किए वादों को मैं हर हाल में पूरा करूंगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के प्रत्याशी प्रिंस सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लगातार जन संपर्क अभियान चला रहे हैं और जनता से उन्हें सेवा करने का मौका देने का आग्रह कर रहे हैं।

— आईएएनएस

सीबीटी/