Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राज्य मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी चिकित्सालय में ‘हड्डी रोग जाँच एवं परामर्श...

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी चिकित्सालय में ‘हड्डी रोग जाँच एवं परामर्श शिविर’ आयोजित

0
45

भोपाल : 22 अप्रैल/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली नगर कॉलोनी, गोविंदपुरा स्थित चिकित्सालय में बुधवार को हड्डियों की सेहत की जाँच के लिए एक विशेष ‘बीएमडी (Bone Mineral Density) जाँच एवं परामर्श शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर फार्मेड फार्मास्यूटिकल्स के सौजन्य से आयोजित किया गया।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी चिकित्‍सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के.गोयल के मार्गदर्शन में कुल 62 कार्मिकों/मरीजों की हड्डियों के घनत्व की अत्याधुनिक मशीनों से जाँच की गई। जाँच के दौरान हड्डियों की सेहत से जुड़े मामलों में 08 मरीजों में ‘ऑस्टियोपोरोसिस’ (हड्डियों का अत्यधिक कमजोर होना) तथा 32 मरीजों में ‘ऑस्टियोपेनिया’ (हड्डियों के घनत्व में कमी) के लक्षण पाए गए।

परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी चिकित्‍सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गोयल ने शिविर में आए सभी मरीजों को हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए उचित जीवनशैली और खान-पान के संबंध में परामर्श दिया। जिन मरीजों की रिपोर्ट में कमी पाई गई, उन्हें तत्काल उपचार की सलाह दी गई और आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्मिकों के लिए निरंतर आयोजित किए जाएंगे विशेषज्ञ स्‍वास्‍थ्‍य शिविर : श्री ऋषि गर्ग

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बताया है कि कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा समय-समय पर इस तरह के विशेषज्ञ शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।