Wednesday, August 12, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल मप्र की वैष्णवी ने मास्को में जीता स्वर्ण पदक

मप्र की वैष्णवी ने मास्को में जीता स्वर्ण पदक

0
93

भोपाल, 5 मार्च (आईएएनएस)। मास्को में चल रही अंतर्राष्टीय मास्को वुशू चैम्पियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश के सतना जिले की वैष्णवी त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीता है।

राज्य के खेल जगत को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने वैष्णवी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने एक्स पर लिखा है, ”अंतर्राष्टीय मास्को वुशू 2024 में सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

उन्होंने वैष्णवी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”बेटी आप आगे भी सफलता के पथ पर ऐसे ही बढ़ते हुए प्रदेश एवं देश की प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ाती रहो, आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं, आशीर्वाद।

उल्लेखनीय है कि राज्य से चार खिलाड़ियों का दल रुस के मास्को में आयोजित इस अंतर्राष्टीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने गया है ।