SGSU Advertisement
Home खेल मूमेंटम बरकरार नहीं रख सके: बेन स्टोक्स

मूमेंटम बरकरार नहीं रख सके: बेन स्टोक्स

0
175

धर्मशाला, 9 मार्च (आईएएनएस) भारत से पांचवां टेस्ट पारी और 64 रन से गंवाने तथा सीरीज में 4-1 की हार झेलने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने टेस्टों में वापसी की लेकिन मूमेंटम को बरकरार नहीं रख पाए।

बेन स्‍टोक्‍स ने मैच के बाद कहा,”सीरीज अब समाप्‍त हो गई है। पहले टेस्‍ट से ही हम एक सर्वश्रेष्‍ठ टीम के साथ खेल रहे थे। हम अपने प्रदर्शन पर ध्‍यान देंगे क्योंकि आगे न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान से सीरीज हैं। हम इस सीरीज से पॉजिटिव लेकर जाएंगे। बड़े रन नहीं बने तो मैं इससे परेशान नहीं हुआ। हमने टेस्‍टों में वापसी की लेकिन उस मूमेंटम को बरकरार नहीं रख सके।”

कप्तान ने कहा,”हमारे ख‍िलाड़‍ियों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला। हैदराबाद के बाद जब भारत गेंदबाजी में शीर्ष पर रहे तो हम पर दबाव पड़ा। अश्विन सहित जो क्‍वालिटी गेंदबाज उनकी टीम में हैं वह शानदार हैं, स्‍वीप हमारे काम नहीं आए, हमने रिस्‍क लिए और अपने विकेट गंवाए।”

स्टोक्स ने कहा,”अगर इस सीरीज की पॉजिटिव की बात की जाए तो बशीर जैसा स्पिनर हमें मिला है, जैक क्रॉली जिन्‍होंने इस सीरीज में बेहतरीन बल्‍लेबाजी की है। एंडरसन का 700वां विकेट लेना वाकई एक शानदार कारनामा है, जहां तेज गेंदबाज इस उम्र तक खेलते तक नहीं है। उन्‍हें देखकर वाकई मजा आया।”

–आईएएनएस

आरआर/