Monday, July 13, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल राजस्थान और कोलकाता की संभावनाओं पर एक नजर

राजस्थान और कोलकाता की संभावनाओं पर एक नजर

0
60

गुवाहाटी, 25 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों को आईपीएल 2025 में अपने पहले मैचों में हार मिली है। गुवाहाटी में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी और दोनों ही सीजन की पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। गुवाहाटी राजस्थान का दूसरा घरेलू मैदान है और इस पर इस सीजन का ये पहला मैच होगा। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी टीम न्‍यूज, पिच रिपोर्ट और संभावित 12 क्या हो सकती है।

टीम न्यूज/संभावित XII

सीजन के पहले मैच में केकेआर के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उसे सही अंत तक नहीं ले जा सके थे। पिछले मैच में फ्लॉप रहने वाले क्विंटन डी कॉक और आंद्रे रसेल से वापसी की उम्मीद केकेआर को रहेगी। हालांकि, सुनील नारायण और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जैसी फॉर्म दिखाई थी वह टीम के लिए राहत की बात है। स्पेंसर जॉनसन का डेब्यू अच्छा नहीं रहा था। यदि अनरिख नॉर्खिये पूरी तरह फिट हुए तो उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): 1 सुनील नारायण*, 2 क्विंटन डिकॉक* (विकेटकीपर), 3 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 4 अंगकृष रघुवंशी, 5 वेंकटेश अय्यर, 6 रिंकू सिंह, 7 आंद्रे रसेल*, 8 रमनदीप सिंह, 9 हर्षित राणा, 10 अनरिख नॉर्खिये*, 11 वरुण चक्रवर्ती, 12 वैभव अरोड़ा

राजस्थान के लिए सीजन का पहला मैच काफी मिला-जुला रहा। पहले गेंदबाजी करते हुए उनके खिलाफ 286 रन सनराइजर्स हैदराबाद ने बना दिए थे। हालांकि, जवाब में उन्होंने भी 242 रन बना लिए थे। इससे पता चलता है कि उनकी बल्लेबाजी भी इस सीजन काफी तगड़ी है। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में संजू सैमसन का शानदार अर्धशतक और ध्रुव जुरेल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी ने टीम को आत्मविश्वास दिया होगा। हालांकि, गेंदबाजी में काफी सुधार की आवश्यकता होगी। राजस्थान फिलहाल बदलाव करने के बारे में नहीं सोचना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स (संभावित): यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, फजलहक फ़ारुकी, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, संजू सैमसन

पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी आसान माना जाता है। यहां टी-20 क्रिकेट में अक्सर टीमें 200 का आंकड़ा पार करती रही हैं। ऐसे में इस मैच में खूब रन बनने की उम्मीद है। हालांकि, स्पिनर्स इस मैच में अंतर पैदा कर सकते हैं।