Wednesday, June 17, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति लवकुश रामलीला में केवट बने सिंगर शंकर साहनी, मनमोहक अंदाज में गाया...

लवकुश रामलीला में केवट बने सिंगर शंकर साहनी, मनमोहक अंदाज में गाया ‘चीटी के घर आए भगवान’ भजन

0
162

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने सोमवार को बताया कि लीला मंच पर बॉलीवुड स्टार, सिंगर शंकर साहनी ने केवट का अभिनय करते हुए अपना लिखा भजन गाया।

चीटी के घर आज भगवान आ गए हैं, मेरी छोटी सी नइया में श्रीराम आ गए हैं, ऐसे मधुर, मनमोहक अंदाज में गाए गए भाजन पर लीला ग्राउंंड में बैठे रामभक्तों ने जमकर तालियां बजाई और जयश्रीराम का उद्घोष किया।

इस साल की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजया के स्टार अमित वर्मा लीला मंच आए और प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया।

लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, आज गंगा तट पर केवट द्वारा चरण धोकर नाव में बिठाना, दशरथ मरण, अयोध्या नगरी में भरत-शत्रुघ्न का ननिहाल से वापस आना, भरत कैकेयी संवाद, भरत द्वारा कौशल्या भवन में माता से क्षमा याचना, वशिष्ठ जी का भरत को समझाना और भरत का राम से मिलने चित्रकूट जाने की हठ, चित्रकूट में राम-भरत मिलाप और चरण पादुका लेकर लौटने तक की लीला का मंचन हुआ।

लीला के बाद कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चैयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल आदि सभी पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया। प्रभु श्रीराम की आरती और चरण वंदना के साथ लीला सम्पन्न हुई।