Friday, May 22, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय विश्व स्थिरता बनाए रखने के लिए रूस-चीन संबंध रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण...

विश्व स्थिरता बनाए रखने के लिए रूस-चीन संबंध रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं : पुतिन

0
69

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 4 मई को रूस-1 टीवी चैनल पर प्रसारित एक वृत्तचित्र में दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में विश्व की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र एशिया-प्रशांत क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हो गया है।

पुतिन ने जोर देकर कहा कि वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत आधार बनाने हेतु रूस, चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहराई से विकसित करने पर काम कर रहा है।

पुतिन ने कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में रूस-चीन संबंधों का महत्व किसी भी समय से अधिक रणनीतिक है। वैश्विक उथल-पुथल कम होने के बजाय और फैल गई है। ऐसे में, रूस और चीन के बीच विश्वसनीय तथा स्थिर संबंध न केवल द्विपक्षीय हितों को साधते हैं, बल्कि ये विश्व व्यवस्था को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)