Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शाओशिंग शहर में भारतीय उद्यमी नीरज पुन्हानी

शाओशिंग शहर में भारतीय उद्यमी नीरज पुन्हानी

0
112

बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय उद्यमी नीरज पुन्हानी दो दशकों से अधिक समय से चीन में कपड़ा उद्योग में लगे हुए हैं।

साल 2003 में, उन्होंने पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत में शाओशिंग शहर के प्रसिद्ध कपड़ा बाजार के केंद्र के रूप में खछ्याओ जिले में एक कपड़ा व्यापार कंपनी पुन्हानी ग्रुप की स्थापना की। तब से, उन्होंने खछ्याओ को अपना घर बना लिया है।

पिछले कुछ वर्षों से उनका व्यवसाय बढ़ रहा है, जिसकी बिक्री दुबई, रूस और भारत सहित कई देशों तक पहुंच रही है। साल 2014 में, यह जानने पर कि ल्यूकेमिया से पीड़ित एक लड़की को रक्त आधान की आवश्यकता है, पुन्हानी ने एक अभियान चलाया। उन्होंने 100 से ज़्यादा लोगों को रक्त और धन दान करने के लिए प्रेरित किया।

उनके प्रयासों के सम्मान में, उन्हें प्रांतीय सरकार द्वारा “चच्यांग में सबसे सुंदर लोग” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, पुन्हानी को स्थानीय अदालत में मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया गया है, जहां वह विदेशी व्यापारियों से जुड़े विवादों को सुलझाने में सहायता करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)