Monday, July 13, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग ने विमान दुर्घटना पर संवेदना संदेश भेजा

शी चिनफिंग ने विमान दुर्घटना पर संवेदना संदेश भेजा

0
39

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को एयर इंडिया की विमान दुर्घटना पर भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा।

शी ने कहा कि हैरतअंगेज खबर मिली कि एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भारी जनहानि हुई। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता हूं और मृतकों के परिजनों और घायलों को संवेदना देता हूं और घायलों के यथाशीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी संवेदना संदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)