Saturday, June 13, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी जिनपिंग ने पंचेन एर्डेनी छोइगयी ग्याइबो से भेंट की

शी जिनपिंग ने पंचेन एर्डेनी छोइगयी ग्याइबो से भेंट की

0
37

बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने 6 जून को पेइचिंग में पंचेन एर्डेनी छोइगयी ग्याइबो से मुलाकात की। शी जिनपिंग ने उन्हें 10वें पंचेन लामा के उदाहरण का अनुसरण करने, बौद्ध धर्म में गहन उपलब्धियों के साथ भिक्षुओं और आम लोगों द्वारा प्यार किए जाने वाले तिब्बती बौद्ध धर्म के जीवित बुद्ध बनने का प्रयास करने, और राष्ट्रीय एकता, धार्मिक सद्भाव और तिब्बत की स्थिरता, विकास और प्रगति को बढ़ावा देने में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

शी जिनपिंग को उम्मीद है कि पंचेन लामा तिब्बती बौद्ध धर्म की देश और धर्म से प्यार करने की शानदार परंपरा का विकास करेंगे, और मातृभूमि की एकता और राष्ट्र की एकता की दृढ़ता से रक्षा करेंगे।

पंचेन लामा ने शी जिनपिंग को एक हाथा भेंट किया और हाल के वर्षों में अपने अध्ययन तथा काम का परिचय दिया। शी जिनपिंग ने सभी पहलुओं में उनकी प्रगति के लिए उन्हें बधाई दी।

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग और सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के जनरल कार्यालय के निदेशक छै छी भी मुलाकात के दौरान मौजूद रहे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)