भोपाल : 06 मई/ मध्य भारत की अग्रणी स्किल्स यूनिवर्सिटी, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) ने तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देते हुए NIAT (NxtWave Institute of Advanced Technologies) के साथ सहयोग में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित विशेष कार्यक्रम प्रारंभ किया है। यह प्रोग्राम छात्रों को उभरती हुई टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता प्रदान कर उन्हें भविष्य के हाई-डिमांड करियर के लिए तैयार करेगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स, लाइव कोडिंग सेशन्स, मेंटरशिप और करियर-ओरिएंटेड ट्रेनिंग शामिल होगी। NIAT के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किया गया यह कोर्स छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों जैसे मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी में गहन समझ प्रदान करेगा।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें “लर्न बाय डूइंग” अप्रोच अपनाई गई है, जिससे विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक कौशल भी विकसित कर सकें। साथ ही, छात्रों को इंडस्ट्री प्रैक्टिस के अनुरूप असाइनमेंट्स, केस स्टडीज और पोर्टफोलियो बिल्डिंग का अवसर मिलेगा, जिससे वे जॉब मार्केट में प्रतिस्पर्धी बन सकें।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी का यह प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप है, जिसमें स्किल-आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसी क्षमताओं से लैस करना है, जिससे वे टेक्नोलॉजी-ड्रिवन दुनिया में सफल करियर बना सकें।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हर उद्योग की जरूरत बन चुका है। NIAT के साथ यह साझेदारी छात्रों को भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाकर उन्हें ग्लोबल अवसरों के लिए तैयार करेगी।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने कहा कि यह प्रोग्राम छात्रों को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के साथ जुड़ने का वास्तविक अनुभव भी देगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, “हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक, लचीली और परिणामोन्मुख शिक्षा प्रदान करना है। NIAT के साथ यह सहयोग उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।”
इच्छुक विद्यार्थी इस कार्यक्रम के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त कर टेक इंडस्ट्री में अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sgsuniversity.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।


