Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth हॉकी टूर्नामेंट पुरुष वर्ग में आरएनटीयू ने सेकंड रनरअप की ट्रॉफी अपने...

हॉकी टूर्नामेंट पुरुष वर्ग में आरएनटीयू ने सेकंड रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की

0
122

भोपाल : 7 नवंबर/ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट पुरुष वर्ग में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की टीम सेकंड रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर अतिथियों के हाथों टीम ने ट्राफी प्राप्त की। यह टूर्नामेंट सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में दिनांक 2 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित हो रहा था।

टीम में महत्वपूर्ण भूमिका दीपक यादव बीकॉम द्वितीय वर्ष अभय परिहार बीपीएड द्वितीय वर्ष अंकित गौड़ बीकॉम प्रथम वर्ष आदेश सिंह ठाकुर बीपीईएस द्वितीय वर्ष अरहम जमीर अंसारी बीए द्वितीय वर्ष नितेश कुमार प्रजापति बीपीईएस प्रथम वर्ष सत्यम बर्डे बीए द्वितीय वर्ष अवनीश कुमार सेन एमपीईएस प्रथम वर्ष राज वर्मा बीकाम द्वितीय वर्ष लव कुमार कनौजिया बीए द्वितीय वर्ष वैभव खुशलानी बीपीईएस द्वितीय वर्ष स्वप्निल कावड़कर पीजीडीसीए प्रथम वर्ष धैर्यशील यादव बीपीईएस प्रथम वर्ष अमन दांगी बीपीईएस प्रथम वर्ष काशिफ खान बीपीईएस प्रथम वर्ष मोहम्मद अनस खान बीपीईएस प्रथम वर्ष सद्दाम अहमद बीए द्वितीय वर्ष मिलन शाह एमए प्रथम वर्ष ने निभाई। टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय से बतौर मैनेजर स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार और कोच श्री लोकेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलसचिव डॉ विजय सिंह और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।