Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीनी ग्रह डिटेक्टर थ्येनवन-2 ने नई तस्वीरें अपलोड कीं

चीनी ग्रह डिटेक्टर थ्येनवन-2 ने नई तस्वीरें अपलोड कीं

0
62

बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। पेइचिंग समय के अनुसार, 6 जून तक, चीनी ग्रह डिटेक्टर थ्येनवन-2 ने आठ दिन से अधिक समय से पृथ्वी से 30 लाख किमी से अधिक दूरी पर कक्षा में है। वह अच्छी कार्यशील स्थिति में बताया जाता है।

सूर्य से लगभग 37.5 करोड़ किमी दूर मुख्य बेल्ट धूमकेतु के वैज्ञानिक अन्वेषण की बिजली आपूर्ति की जरूरतों को पूरा करने के लिए, थ्येनवन-2 ग्रह डिटेक्टर ने गोलाकार लचीले सौर पैनलों को विकसित और सुसज्जित किया है। 6 जून को, चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ब्यूरो ने थ्येनवन-2 ग्रह डिटेक्टर द्वारा वापस भेजे गए गोलाकार सौर पैनलों की तस्वीर जारी कीं।

पेइचिंग समय पर 29 मई को तड़के, चीन की ग्रह अन्वेषण परियोजना के थ्येनवन-2 ग्रह डिटेक्टर को चीन के शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च-3-बी रॉकेट से सफल प्रक्षेपण किया गया है और कक्षा में पहुंचाया गया है। उसके बाद इस ग्रह डिटेक्टर के सौर पैनल सामान्य रूप से खुले और प्रक्षेपण का मिशन सफल रहा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)