नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार, नौकर बनकर करता था चोरी

0
54

नोएडा, 13 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा की सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वह घर में नौकर का काम करता था और मौका देखकर कीमती सामान, नगदी लेकर फरार हो जाता था। उसके पास से एक फ्लैट से चोरी 20 लाख के जेवरात और 70 हजार कैश बरामद किए गए हैं।

दरअसल, 9 फरवरी को पीड़ित ने सेक्टर-113 थाना में घरेलू सहायक रामचंद्र यादव उर्फ रामू पर 20 लाख के जेवर और 70 हजार रुपए चोरी करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेवरात के साथ ही नगदी भी बरामद कर ली। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।