हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त...
श्रीनगर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा में श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर कथित हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री के घायल होने और बस के शीशे टूटने की खबर है।
झारखंड के रामगढ़ में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की...
रामगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की फरसे से काटकर हत्या कर दी। यह वारदात रविवार को कुजू ओपी क्षेत्र के करमा उचकाहा गांव में हुई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई की टीम ने सहारनपुर में उर्मिला सनावर से की पूछताछ
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। उर्मिला सनावर को पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताया जाता है।
झारखंड के रामगढ़ में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या, पत्नी को बांधकर हमलावर...
रामगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके में घर में घुसकर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मी की हत्या कर दी गई। दो हमलावरों ने मंगलेश कुमार उर्फ हैप्पी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी को रस्सी से बांध दिया और फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है।
कोलकाता भगदड़: शुरुआती जांच से अचानक बारिश, भ्रामक घोषणा और भीड़ प्रबंधन में खामियों...
कोलकाता, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी कोलकाता के एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अचानक हुई बारिश, एक भ्रामक घोषणा और पंडाल परिसर में मौजूद सुरक्षा एवं प्रबंधन संबंधी गंभीर खामियों के कारण स्थिति बेकाबू हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
साहिबगंज में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर...
साहिबगंज, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार सुबह एक नवविवाहित दंपति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राधानगर थाना क्षेत्र के महेशबथान स्थित काशीनाथ मंडल टोला में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था।
ग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत मामला: महेश की दो बहनें और बहनोई...
ग्रेटर नोएडा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को गिरफ्तार किया है।
फ्रांस हिंसा: जेडी वेंस का आव्रजन नीति पर सवाल, बोले- लिबरल्स ने चेतावनी नहीं...
वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन और ऐतिहासिक इमारत में आगजनी की घटनाओं का हवाला देते हुए पश्चिमी देशों की उदारवादी नीतियों और आव्रजन व्यवस्था की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि "विविधता और करुणा" के नाम पर अपनाई गई नीतियों में प्रवासियों के स्थानीय समाज में समायोजन और सांस्कृतिक अनुकूलता जैसे महत्वपूर्ण सवालों की अनदेखी की गई।
सिरसा थाना ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने 4 और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया...
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष अदालत में 4 आरोपियों के खिलाफ एक पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने रविवार को बताया कि आरोप-पत्र में साजिश और इन 4 आरोपियों की अलग-अलग भूमिकाओं का विवरण दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़...
गाजियाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगीं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
