गढ़वा में पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का हमला, मजदूरों से मारपीट

0
78

रांची, 21 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में पुल निर्माण साइट पर प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के नक्सलियों ने हमला बोलकर तोड़फोड़ और मजदूरों के साथ मारपीट की।

बताया गया कि अड़ा महुआ और कंजिया गांव के पास सरस्वती नाला पर पुल निर्माण चल रहा है। मंगलवार की देर रात हथियारबंद नक्सलियों का दस्ता वहां पहुंचा। उन्होंने पोकलेन मशीन को क्षति पहुंचाई और काम में लगे लोगों की पिटाई की। कुछ लोगों के मोबाइल भी उन्होंने छीन लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दहशत का माहौल है। माना जा रहा है कि हमले का मकसद निर्माण करा रहे संवेदक से रंगदारी वसूली करना है।

झारखंड में बीते तीन महीनों में करीब आधा दर्जन निर्माण स्थलों पर नक्सलियों ने हमले किए हैं।