Monday, May 25, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने परीक्षण उपग्रह नंबर 23 का सफल प्रक्षेपण किया

चीन ने परीक्षण उपग्रह नंबर 23 का सफल प्रक्षेपण किया

0
111

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन ने रविवार सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर छ्योछुएं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च 4सी वाहक रॉकेट का उपयोग कर परीक्षण उपग्रह नंबर 23 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

उपग्रह सुचारू ढंग से पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर चुका है। प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा। परीक्षण उपग्रह नंबर 23 का उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष पर्यावरण का पता लगाने के लिए किया जाता है।

यह मिशन लॉन्ग मार्च श्रृंखला वाहक रॉकेट की 522वीं उड़ान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)