Sunday, May 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय नवंबर 2024 के अंत तक, चीन में पंजीकृत व्यावसायिक संस्थाओं की संख्या...

नवंबर 2024 के अंत तक, चीन में पंजीकृत व्यावसायिक संस्थाओं की संख्या 18.90 करोड़ हुईं

0
45

बीजिंग, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित “चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास में उपलब्धियां” पर सिलसिलेवार न्यूज ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार नवंबर 2024 के अंत तक चीन में 18 करोड़ 90 लाख पंजीकृत व्यावसायिक इकाइयां थीं, जिनमें 6 करोड़ 8 लाख 67 हजार उद्यम शामिल थे, जो वर्ष 2023 की समान अवधि से क्रमशः 3.1% और 5.4% की वृद्धि रही।

राज्य बाजार विनियमन प्रशासन के योजना एवं वित्त विभाग के प्रधान वांग क्वोवेई ने परिचय दिया कि इस वृद्धि के पीछे गहरा अर्थ गुणवत्ता में सुधार है। 2024 में कंपनी की पंजीकृत पूंजी सदस्यता पंजीकरण प्रणाली सुधार शुरू किया गया, जो कंपनियां अस्तित्व में बनी रह सकती हैं तथा नई स्थापित हो सकती हैं, ये सभी कंपनियां समतुल्य शक्ति वाली हैं तथा वास्तव में पंजीकृत पूंजी प्राप्त करने में सक्षम हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)