Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति राहुल गांधी अपनी यात्रा बीच में छोड़ वायनाड पहुंचे, 18 को प्रयागराज...

राहुल गांधी अपनी यात्रा बीच में छोड़ वायनाड पहुंचे, 18 को प्रयागराज से फिर होगी शुरू

0
76

वाराणसी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर अचानक वायनाड अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच गए।

अब यात्रा 18 फरवरी को प्रयागराज से शुरू होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन काशी से भदोही जाते समय राहुल गांधी अचानक एयरपोर्ट से वायनाड निकल गए।

यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए दी। जयराम रमेश ने लिखा कि वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। वह शनिवार शाम को वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी। कांग्रेस की यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश की और राजस्थान में प्रवेश से पहले वह सूबे के एक बड़े हिस्से का दौरा करेगी।