Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति सदैव प्रेरित करेंगे आचार्य विद्यासागर के सद्कार्य : सीएम यादव

सदैव प्रेरित करेंगे आचार्य विद्यासागर के सद्कार्य : सीएम यादव

0
96

भोपाल 18 फरवरी( आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

डाॅक्टर यादव ने कहा है कि जैन मुनि का मध्य प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है। प्रदेशवासियों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिला। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होनेे आगे कहा, आध्यात्मिक चेतना के पुंज विद्यासागर महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य का संयमित जीवन और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।