Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर मध्य प्रदेश में आधे दिन...

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर मध्य प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक

0
117

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जैन मुनि विद्यासागर के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जैन मुनि विद्यासागर के देहावसान पर राज्य सरकार ने प्रदेश में 18 फरवरी को आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह या कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि जैन मुनि विद्यासागर का शनिवार की देर रात को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में निधन हो गया था।