Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध कुएं का पानी पीने पर दलित बच्चों की पिटाई : पटवारी

कुएं का पानी पीने पर दलित बच्चों की पिटाई : पटवारी

0
117

भोपाल 19 फरवरी( आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दलित मासूमों की कुएं से पानी पीने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

पटवारी ने एक्स पर लिखा है, दिल दहलाने वाला ये दृश्य पत्थर दिल को भी विचलित कर सकते हैं। रोते,बिलखते, चीखते इन बच्चों ने सिर्फ कुएं से पानी पी लिया था और, ये तालिबानी सजा इसलिए दी गई कि ये मासूम दलित हैं।

उन्होंने आगे लिखा है, नरेंद्र मोदी जी गौर से देख लें कि भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा नफरत का नंगा नाच अब मासूम जिंदगियों से भी सांसों का सौदा करना चाहता है! सोचना यह भी होगा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले मोहन यादव सरकार में ज्यादा क्यों दिखाई दे रहे हैं?

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने सरकार से मांग की है, दोषियों को चिन्हित करें और ऐसी कार्रवाई करें, जो मिसाल बने। पूरे दलित समाज से तत्काल माफी मांगे। पटवारी यह स्पष्ट नहीं कर पाए है कि आखिर दलित मासूमों की पिटाई का यह मामला कहां का है। इससे पहले पटवारी ने एक्स पर इस घटना को जबलपुर का बताया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।