Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध बिहार : सरसों के खेत से मिला युवती का जलता शव

बिहार : सरसों के खेत से मिला युवती का जलता शव

0
139

गोपालगंज, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को सरसों के खेत से जलता हुआ युवती का शव बरामद किया है। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। मृत युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

कोईरौली गांव में किसान अपने खेतों की ओर गए थे, तब वहां एक युवती का शव जलता दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृत युवती जिंस पहनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक युवती के पैर और हाथ बचे हुए हैं, चेहरा समेत शरीर का आधा हिस्सा जल चुका है।

पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि युवती की अन्यत्र हत्या कर यहां छिपाने की नियत से अपराधियों ने शव को जलाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच में जुटी हुई है।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।