पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय – एक भोपाल में प्रारंभ हुई 5 दिवसीय कार्यशाला

0
55

भोपाल : 7 अप्रैल/ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक भोपाल में रूपांतर कार्यक्रम के अंतर्गत 7 अप्रैल से सामाजिक विज्ञान के पाँच दिवसीय दक्षता आधारित आकलन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार जैन प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक इंदौर ने विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया और पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में अरविंदो सोसाइटी की संसाधिका अनामिका और आरूषि ने क्रियाकलाप आधारित शिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा मिश्रा ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी अनिल मिश्रा, संजीव सोनी, प्रमिला चौहान आदि का सहयोग रहा।