Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में “Entrepreneurial Mindset” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का...

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में “Entrepreneurial Mindset” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

0
32

भोपाल : 26 जून/ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के वनमाली सभागार में स्टूडेंट्स एक्टिविटी काउंसिल के अंतर्गत स्कोप उद्यमिता क्लब द्वारा “Entrepreneurial Mindset” विषय पर एक प्रेरणादायक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईसेक्ट के नेशनल प्लेसमेंट हेड श्री उद्दीपन चटर्जी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

श्री चटर्जी ने छात्रों को उद्यमिता के विविध पहलुओं जैसे स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार, जोखिम प्रबंधन, विचार सत्यापन, एमवीपी विकास, और फंडिंग अवसरों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि एक सफल उद्यमी में महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास, विनम्रता और परिश्रम का होना आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान समय के सफल स्टार्टअप्स के उदाहरणों से छात्रों को प्रेरित किया और बताया कि वे अपने विचारों को स्टार्टअप में कैसे बदल सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एमबीए विभाग के छात्र आयुष कापसे ने किया और इसका संयोजन डॉ. आयुषी तिवारी, सहायक प्राध्यापक, प्रबंधन अध्ययन विभाग एवं उद्यमिता क्लब की संकाय समन्वयक द्वारा किया गया।

सत्र के दौरान बीबीए विभाग की छात्रा मुस्कान वर्मा ने मंच पर अपने स्टार्टअप आइडिया को प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित फैकल्टी एवं वक्ताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के पश्चात अन्य छात्रों ने भी अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया साझा किए, जिनमें तकनीकी समाधान, सेवा-आधारित व्यवसाय और सामाजिक उद्यम शामिल रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण डॉ. विनोद कुमार शर्मा एवं डीन शैक्षणिक कार्य डॉ. वी. के. गुप्ता ने भी उपस्थित रहकर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. आयुषी तिवारी ने बताया कि छात्रों की रुचि और भागीदारी को देखते हुए भविष्य में बिजनेस प्लान डेवलपमेंट, मेंटरशिप प्रोग्राम्स एवं स्टार्टअप डेमो प्लेटफॉर्म्स जैसे उन्नत सत्रों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से ऐसे शिक्षण सत्रों का आयोजन करता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित करते रहेंगे ताकि छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में मजबूत आधार और मार्गदर्शन मिल सके।