Wednesday, July 1, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध ग्रेटर नोएडा में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी

ग्रेटर नोएडा में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी

0
108

ग्रेटर नोएडा, 13 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल साइट की एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ कई किलोमीटर दूर से ही देखा गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।

लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर बिग्रेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग काबू में कर लिया। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गौतम बुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया की घटना सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एमएच पोली मार्स कंपनी की है, जो फोम के गद्दे बनाती है।