Monday, June 22, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार

0
93

नोएडा, 18 मार्च (आईएएनएस) । नोएडा के थाना फेस वन पुलिस व एक बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया। आरोपी पर चोरी और लूट के 18 मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च की रात थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 14ए फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह रुकने की बजाय सेक्टर 14 ए के पीछे गंदे नाले की और भागने लगा।

पुलिस ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान वह बाइक सहित फिसल कर गिर गया। अपने आप को घिरता देख उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मेें वह घाायल हो गया। उसकी पहचान नावेद के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। वह थाना जगतपुरी, दिल्ली का रहने वाला है। उस पर पहले सेे अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।