Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध दिल्ली में स्कूल बस की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की...

दिल्ली में स्कूल बस की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की मौत

0
130

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गुरुवार सुबह 12 साल की एक लड़की स्कूल बस की चपेट में आ गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में लड़की की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:33 बजे सरिता विहार पुलिस स्टेशन को जनता फ्लैट्स रोड पर एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मदनपुर खादर की रहने वाली मृत लड़की काजल को एक किराए की स्कूल बस ने टक्कर मार दी थी।

अधिकारी ने कहा, “मृतक लड़की के पिता फरजान से शिकायत मिली थी और भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ए के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इलाके में फरजान फल विक्रेता के रूप में काम करते हैं।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक राम विनोद (42) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का निवासी है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम