Friday, May 22, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 4 जून को फिर मनाएगा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 4 जून को फिर मनाएगा होली : जेपी नड्डा

0
94

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा की जीत का दावा किया।

जेपी नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 4 जून (लोकसभा चुनाव के मतगणना की तारीख) को ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ फिर से होली मनाएगा।

होली खेलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं। यह त्योहार सबके जीवन मे खुशियां लेकर आए। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश तरक्की कर रहा है, आगे बढ़ रहा है उसी तरह से समाज में सुख-शांति बनी रहे। यह त्योहार सभी के लिए मंगलमय रहे और देश आगे भी तरक्की करता रहे।

जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की जीत के दावे को दोहराते हुए कहा, ”आज तो हम होली मना ही रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ देश 4 जून को फिर से होली और खुशियां मनाएगा।

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों मे होने जा रहे हैं। मतगणना 4 जून को होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक, भाजपा इस बार अकेले 370 और एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ 400 पार की बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ रही है।