Saturday, June 13, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा ‘गोमती पुस्तक महोत्सव’ में पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन...

आईसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा ‘गोमती पुस्तक महोत्सव’ में पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन और सत्रों का आयोजन

0
30

भोपाल : 5 अक्टूबर/ नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित ‘गोमती पुस्तक महोत्सव’ में आईसेक्ट पब्लिकेशन ने सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए बुक स्टॉल के माध्यम से पुस्तकों की बड़ी श्रृंखला को प्रदर्शित किया।

इस पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशनों के साथ आईसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा शिक्षा, तकनीकी और कौशल विकास से जुड़ी पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर आईसेक्ट समूह के संस्थापक और रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने मेले का भ्रमण किया और अपनी लोकप्रिय पुस्तक ‘कंप्यूटर: एक परिचय’ के 43वें संस्करण का लोकार्पण किया।

इस विशेष अवसर पर आईसेक्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री अरविंद चतुर्वेदी एवं प्रबंधक श्री महीप निगम और आईसेक्ट लखनऊ कार्यालय प्रमुख श्री लियाकत अली भी उपस्थित रहे।

पुस्तक विमोचन के बाद श्री संतोष चौबे ने नेशनल बुक ट्रस्ट मंच (NBT Stage) पर आयोजित विशेष सत्र में भाग लेते हुए ‘एआई – कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ (अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय में शिक्षा, शोध और नवाचार का आधार बनेगी तथा विद्यार्थियों को इसके अध्ययन और उपयोग की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तक प्रेमियों ने श्री चौबे की पुस्तकों और विचारों की सराहना की तथा आईसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में गहरी रुचि दिखाई।