Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0
18

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित फरार अपराधी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अपराधी की पहचान अमित कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटना के पीरबहोर थानांतर्गत जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पर एक कुख्यात अपराधी के पहुंचने और किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मिली थी।

बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित फरार अपराधी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अपराधी की पहचान अमित कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटना के पीरबहोर थानांतर्गत जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पर एक कुख्यात अपराधी अमित कुमार के पहुंचने और किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर सघन छापेमारी की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने बताया कि पुलिस टीम पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अपराधी तक पहुंचने ही वाली थी कि अपराधी अमित कुमार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरतते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक गोली अपराधी के पैर में लगी। पुलिस ने घायल अपराध को हिरासत में लेकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां वह वर्तमान में इलाजरत है।

उन्होंने बताया कि अमित कुमार पर पूर्व में सिविल कोर्ट पटना (पीरबहोर) परिसर में अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से प्रवेश किया था। उस मामले में उसके एक सहयोगी को हथियार सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अमित कुमार उक्त मामले में वांछित अभियुक्त था। गिरफ्तार अपराधी का गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। अमित मूल रूप से वैशाली जिले का निवासी है। वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। पुलिस रिकॉर्ड में अमित का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई संगीन मामलों में वांछित था।