इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध से हालात बने चुनौतीपूर्ण : सैयद बाशा

0
6

Noneविजयवाड़ा, 2 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सैयद बाशा ने इजरालय और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को चुनौतीपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि युद्ध को दो दिन हो चुके हैं और दोनों ही देश एक-दूसरे पर बिना रुके हमला कर रहे हैं। इस वजह से एशियाई देशों को मौजूदा समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।