Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने के दौरान इनामी अपराधी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने के दौरान इनामी अपराधी गिरफ्तार

0
69

ग्रेटर नोएडा, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को अवैध शस्त्र की फैक्ट्री में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उस पर 25 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक थाना गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर को दतावली गांव से करीब 800 मीटर पहले एक बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 7 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 1 पौनी 12 बोर, 1 अद्दा 12 बोर, आधा बना तमंचा 315 बोर, लोहा गर्म करने की भट्टी और बाइक बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त अपने साथी जावेद के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाता है। तमंचे बनाकर बाइक के जरिए उनकी डिलीवरी करता है।

इस आरोपी की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। एक जनवरी को दादरी पुलिस ने लूट और धोखाधड़ी के आरोप में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर लंबे समय से फरार चल रहा था। जाबर पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर 25 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।