Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति 140 करोड़ भारतीय टीम इंडिया के साथ, जीतेंगे टी-20 विश्व कप: अनुराग...

140 करोड़ भारतीय टीम इंडिया के साथ, जीतेंगे टी-20 विश्व कप: अनुराग ठाकुर

0
18

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता टीम इंडिया के साथ है। इसीलिए, हमें पूरी उम्मीद है कि भारत एक बार फिर विश्व कप अपने नाम करेगा।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने सेमीफाइनल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। आज फाइनल मुकाबले में भारत की जीत होगी।

बताते चलें कि फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड का पहले गेंदबाजी करने का यह फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ जब भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ पावर प्ले के छह ओवर में ही खराब कर दी। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जो इस पूरे टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे, के बल्ले से 21 गेंदों में 52 रन आए। शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार संजू सैमसन ने हाफ सेंचुरी जड़ी। सैमसन एक बार फिर शतक से चूके। उन्होंने 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। सैमसन के बल्ले से 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के आए।

तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की, 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। किशन ने चार चौके और चार छक्के जड़े।

टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल को लेकर एक क्रिकेट फ़ैन ने कहा कि हमारा पूरा परिवार और दोस्त साथ आए हैं, और भारत की इस शानदार बल्लेबाजी से हम लोग बहुत खुश हैं। हमें विश्वास है कि भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा।

भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 256 रनों की जरूरत है। हालांकि, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारत 275 रन तक पहुंच सकता है, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरे विकेट से रन गति स्लो हुई। लेकिन, आखिरी ओवर में भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे के बल्ले से कुछ अच्छे शॉट्स आए, जिनके दम पर भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।