केरलः दिनदहाड़े गैंगस्टर अलुवा अतुल की हत्या करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

0
8

कोल्लम, 15 मार्च (आईएएनएस)। केरल के कोल्लम में शनिवार को करुणागपल्ली में सड़क के बीचोंबीच पट्टाप्पकल गिरोह के सरगना अलुवा अतुल की बेरहमी से हत्या के मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इडुक्की के मुंडाक्कयम के पास हुई इस घटना में सीधे तौर पर शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोल्लम नगर पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोट्टायम पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोल्लम पुलिस को सौंप दिया है। कोल्लम नगर पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच अभी शुरू ही हुई है।

पुलिस के अनुसार, अतुल जिम संतोष हत्या के मामले में जमानत पर था और हमले के सबूतों पर हस्ताक्षर करने के बाद थाने लौट रहा था। इसी बीच अलुवा अतुल और उसके साथी कुकू उर्फ ​​मनु को ले जा रही कार का एक अन्य कार ने पीछा किया। अतुल की कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन सड़क पर ढलान से नीचे गिर गई। इसके बाद चार बदमाशों का एक गिरोह हथियारों से लैस होकर कार से उतरा और अतुल और मनु पर हमला कर दिया। हथियारबंद बदमाशों ने अतुल की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गए। इस खौफनाक घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अतुल के साथ मौजूद सह-आरोपी मनु के हाथ में भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे कटाथुर-वायनकम गिरोहों की आपसी रंजिश है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में चार हमलावर इनोवा से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में धारदार हथियार थे। हमलावरों ने अतुल को कार से बाहर खींचकर व्यस्त हाईवे के बीच कई बार हमला किया और मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि जिम संतोष की 27 मार्च 2025 को उसके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि अतुल के नेतृत्व वाले गैंग ने घर की बिजली काट दी और दहशत फैलाने के लिए विस्फोटक फेंके और संतोष को उसकी मां के सामने ही मार डाला था।

हाल ही में अतुल को जमानत मिलने से संतोष के समर्थकों में नाराजगी थी। पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखकर इस हमले की साजिश रची थी।